Edited By Priyanka rana,Updated: 19 Dec, 2018 01:07 PM
गुड्स एंड सर्विस टैक्स में लैटेस्ट अमैंडमेंट (बदलाव) और अपडेट करने के बाद नया मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया गया है।
चंडीगढ़(साजन) : गुड्स एंड सर्विस टैक्स में लैटेस्ट अमैंडमेंट (बदलाव) और अपडेट करने के बाद नया मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया गया है। जी.एस.टी. कोच नाम के इस मोबाइल एप्लीकेशन को प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने राजभवन में लांच किया। यह ऐप पूरी तरह से फ्री है और इसे इस्तेमाल करने के कोई चार्जिस नहीं नया एप्लीकेशन लांच करने के दो कारण हैं।
पहला यूजर्स मार्क आफ पैन इंडिया 1 लाख 11 हजार को पार कर गया है। इसका सही नंबर फिलहाल 1,11,606 है। दूसरा कानून के मुताबिक जो भी बदलाव किए गए हैं वह ऐप पर ऑनलाइन कोर्स के दौरान किए गए हैं। जी.एस.टी. कोच ऐप 11 जून 2017 को केंद्रीय फाइनेंस एंड कारपोरेट अफेयर मिनिस्टर अर्जुन मेघवाल ने लांच किया था। इस दौरान सांसद किरण खेर सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। ये ऐप लांच करने का मकसद यह था कि लोग इस ऐप के जरिये देशभर में 1 जुलाई 2017 से लागू हुए जी.एस.टी. के कानून और रूल जान सकें।
यह सुविधा है जी.एस.टी. कोच में :
जी.एस.टी. कानून में जो जो भी बदलाव हुए हैं, वह इस ऐप में मौजूद हैं। व्यापारी या इंडस्ट्रियलिस्ट इस पर जाकर चैक कर सकता है। जी.एस.टी. कोर्स में जी.एस.टी. एक्ट, स्टेट जी.एस.टी. एक्ट, यू.टी. जी.एस.टी. एक्ट, इंटीग्रेटिड जी.एस.टी. एक्ट, सी.जी.एस.टी. रूल्स, जी.एस.टी. फोम्र्स शामिल हैं।
ऐप में इन बिल्ट पोर्टल है जो यूजर के लिए लाभदायक है और जहां वह अपने सवाल पूछ सकते हैं, इश्यू डिसकस कर सकते हैं और उसका हल पा सकते हैं। लोकल टैक्स एडवोकेट अजय जग्गा ने इस ऐप को तैयार किया है।