धनखड़ ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए गठित की टीम’

Edited By Ajesh K Dharwal,Updated: 13 May, 2021 10:10 PM

appointed to speed up operations

महामारी के खिलाफ लड़ाई लडऩे व सेवा कार्यों को गति देने के लिए नियुक्तियां की

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई लडऩे व सेवा कार्यों को गति देने के लिए नियुक्तियां की है। उन्होंने इसके कोविड आपदा प्रबंधन टीम 2021 नाम दिया है।

 


इस टीम में डा. कमल गुप्ता विधायक व डा. धर्मवीर नांदल को वैक्सीनेशन अभियान प्रमुख लगाया है, वहीं, संजय भाटिया सांसद को सरकार से सहयोग, एडवोकेट वेदपाल महामंत्री को जिला हैल्पलाइन समन्वयक, डा. संजय शर्मा प्रवक्ता को प्रदेश हैल्पलाइन प्रमुख, संदीप जोशी को आपूॢत समन्वक, मनीष यादव व राहुल राणा को प्लाजमा डोनेशन, समय सिंह भाटी व सुखविंद्र माढीं को मास्क/सैनीटाइजर वितरण, सुमित्रा चौहान (महिला मोर्चा अध्यक्ष) को सेवा रसोई, डा. धर्मवीर नांदल को ऑक्सीजन बैंक के लिए नियुक्त किया है।


इसके अलावा जिला को-आर्डीनेशन टीम में संजय भाटिया को करनाल, पानीपत, सोनीपत व झज्जर के लिए नियुक्त किया है। एडवोकेट वेदपाल को रोहतक, जींद, कैथल, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़, संदीप जोशी को पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम व दादरी तथा डा. कमल गुप्ता, मोहन लाल कौशिक को सिरसा, हिसार, फतेहाबाद व भिवानी और डा. संजय शर्मा, डा. पवन सैनी को पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के लिए नियुक्त किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!