नाइजीरियन से 100 ग्राम हैरोइन लेकर बेचने आ रहा था मोहाली, गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 16 Jun, 2019 02:13 PM

arrest

स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की मोहाली यूनिट की ओर से एक हरियाणा के व्यक्ति को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है जो कि दिल्ली निवासी किसी नाइजीरियन से हैरोइन लाकर मोहाली क्षेत्र में सप्लाई कर रहा था।

मोहाली(कुलदीप) : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की मोहाली यूनिट की ओर से एक हरियाणा के व्यक्ति को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है जो कि दिल्ली निवासी किसी नाइजीरियन से हैरोइन लाकर मोहाली क्षेत्र में सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार किए आरोपी का नाम रणप्रीत सिंह है जो कि मूल रूप में हरियाणा के जिला अंबाला के गांव ननहेड़ा का निवासी है। 

उक्त जानकारी देते हुए एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. रोपड़ रेंज हरप्रीत सिंह ने बताया कि एस.टी.एफ. ने गुप्त सूचना के आधार पर ए.एस.आई. हरभजन सिंह की टीम को सैक्टर-70 में चैकिंग दौरान सफेद रंग की हरियाणा नंबर कार को रोक कर चैकिंग की गई तो उसमें से हैरोइन बरामद हुई, जिसका वजन 100 ग्राम था। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम रणप्रीत सिंह बताया जिसे गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

बी.एस.एन.एल. में ड्राइवर था आरोपी :
एस.एच.ओ. हरभिन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी रणप्रीत सिंह ने बताया कि वह बी.एस.एन.एल. अंबाला में ड्राइवर के तौर पर तैनात था लेकिन अब वह नौकरी से सस्पैंड चल रहा है। 

वर्ष 2017 में भी उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन लालड़ू में एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज है। आरोपी ने बताया कि दिल्ली निवासी किसी नाइजीरियन व्यक्ति से हैरोइन खरीद कर लाता था। उस नाइजीरियन का नाम वह नहीं जानता लेकिन वह उसे दिल्ली के उत्तम नगर में पिल्लर नंबर 775 के पास मिल कर हैरोइन दे जाता था। पुलिस अब उस नाईजीरियन की तालाश में भी जुटी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!