15 लाख ठगी करने वाली महिला मुंबई से गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 24 Jun, 2019 02:30 PM

arrest

विदेश भेजने के नाम पर युवक से 15 लाख की ठगी कर फरार महिला को पुलिस ने मुंबई से दबोच लिया।

चंडीगढ़(सुशील) : विदेश भेजने के नाम पर युवक से 15 लाख की ठगी कर फरार महिला को पुलिस ने मुंबई से दबोच लिया। पकड़ी गई महिला की पहचान सैक्टर-7 निवासी विष्णु के रूप में हुई। सैक्टर-26 थाने में तैनात सब इंस्पैक्टर जसपाल के नेतृत्व में बनाई टीम महिला को लेकर देर शाम चंडीगढ़ पहुंच गई है। पुलिस अब महिला को अदालत मेंं पेश कर ठगी में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल करेगी।

सैक्टर-7 निवासी रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे अमेरिका में वर्क वीजा पर जाना था। इस दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली महिला विष्णु से हुई। महिला ने कहा कि उसकी जान-पहचान अच्छी है। वह उसका अमेरिका का वर्क वीजा लगवा देगी। इसके लिए उसे 15 लाख रुपए खर्च करने होंगे। रवि ने मार्च 2019 को महिला के अकाउंट मेें 15 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। रुपए लेने के बाद महिला चंडीगढ़ छोड़कर मुंंबई चली गई। 

युवक महिला को फोन करता तो उसका फोन बंद आता। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-26 थाने में तैनात सब इंस्पैक्टर जसपाल के नेतृत्व में अफसरों ने महिला को पकडऩे के लिए टीम बनाई। टीम ने शनिवार को मुंबई जाकर महिला को गिरफ्तार किया। रविवार देर शाम पुलिस आरोपी को चंडीगढ़ लेकर आई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!