पत्नी का कातिल भगौड़ा आरोपी साढ़े तीन वर्ष बाद गिरफ्तार

Edited By bhavita joshi,Updated: 25 Jun, 2019 12:38 PM

arrest

पुलिस ने एक महिला के कत्ल में भगौड़े आरोपी को लगभग साढ़े तीन वर्ष बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मोहाली(कुलदीप): पुलिस ने एक महिला के कत्ल में भगौड़े आरोपी को लगभग साढ़े तीन वर्ष बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए आरोपी का नाम विजय है जो कि मूल रूप में उत्तर प्रदेश के जिला ऊनाओं का निवासी है। एस.एस.पी. मोहाली हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि विजय नाम के इस आरोपी के खिलाफ मृतक महिला के भाई राजू निवासी जगतपुरा की शिकायत पर 17 नवंबर 2015 को पुलिस स्टेशन सोहाना में केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन सीमा (27 वर्ष) की शादी विजय के साथ वर्ष 2005 में हुई थी जिस के पास चार बच्चे हैं। 

उसने बताया कि 16 नवंबर को रात के समय विजय शराब पी कर अपनी पत्नी सीमा के साथ झगड़ा करने लग पड़ा था जिसे राजू ने रोक दिया था। उसी रात विजय ने अपनी पत्नी सीमा का उसकी ही चुन्नी के साथ गला घोंट कर कत्ल कर दिया था। बाद में वह सीमा के गले में पहनी हुई चांदी की चैनी लेकर फरार हो गया था। आरोपी वारदात के बाद उत्तर प्रदेश भाग गया था।

 एस.एस.पी. भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए इंस्पैक्टर मनफूल सिंह की अगुवाई वाली टीम ने आरोपी विजय को 22 जून को उत्तर प्रदेश के जिला ऊनाओं की सब्जी मंडी राजाबाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पार्टी ने उसे वहां की कोर्ट में पेश कर दो दिनों का राहदारी रिमांड हासिल किया और उसके बाद उसे सोहाना थाने लाया गया है। अब आरोपी से और पूछताछ की जाएगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!