पति के जानकार ने ही साथियों के साथ मिलकर की थी डकैती, चार गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 13 Jul, 2019 08:52 AM

arrest

पीरमुछल्ला के विक्टोरिया हाइट्स के एक फ्लैट में घुसकर मालकिन और बच्चों को बंधक बनाकर पिस्तौल के बल पर डकैती  के केस को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।

मोहाली(कुलदीप) : पीरमुछल्ला के विक्टोरिया हाइट्स के एक फ्लैट में घुसकर मालकिन और बच्चों को बंधक बनाकर पिस्तौल के बल पर डकैती  के केस को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। 

पुलिस ने केस में चार आरोपियों हरमन सिंह, प्रकाश सिंह, सुखदेव सिंह उर्फ तेजी (तीनों निवासी गांव कखांवाली, श्री मुक्तसर साहिब) और गुरसेवक सिंह उर्फ सेवा निवासी गांव चन्नूं, श्री मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक एक आरोपी हरमन को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उसकी निशादेही पर बाकी तीन आरोपियों को पुलिस ने मोहाली से स्विफ्ट कार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों 26 लाख कैश, 2 मोबाइल और एक नकली पिस्तौल भी बरामद हुई है।

लुक आऊट नोटिस जारी करवाकर काबू किया एक आरोपी :
एस.एस.पी. मोहाली हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी हरमन सिंह को सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज इंस्पैक्टर सतवंत सिंह ने एल.ओ.सी. जारी करवा कर 2 जुलाई को इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया  था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उक्त डकैती की वारदात का मुख्य सरगना जगमीत सिंह उर्फ बब्बू कंग निवासी गांव कखांवाली है।

घर का भेदी था आरोपी कंग :
बब्बू कंग शिकायतकर्ता के पति राकेश वर्मा के साथ एक अन्य दोस्त के जरिये जान-पहचान रखता था। इसलिए उसे पता था कि शिकायतकर्ता के घर कैश व सोना पड़ा रहता है। कंग ने अपने चाचा के लड़के हरमन सिंह, सुखदेव सिंह उर्फ तेजी व गुरसेवक सिंह उर्फ सेवा, सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खू निवासी गांव फतेहपुर मनियां, मुक्तसर साहिब, विशु शर्मा निवासी रामा मंडी जिला बठिंडा के साथ मिल कर उक्त डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। 

कार पर लगाया कैंटर वाला नंबर :
आरोपी हरमन सिंह ने पूछताछ में बताया कि उक्त डकैती की वारदात के लिए इस्तेमाल की गई एसैंट कार पर वारदात के समय एक कैंटर का नंबर लगाया था। यह कैंटर पुलिस थाना संगत में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज एक केस मेें पुलिस ने कब्जे में लिया हुआ है और संगत थाने में खड़ा है। डकैती की वारदात दौरान इस्तेमाल की गई एसैंट कार जगमीत सिंह उर्फ बब्बू कंग के दोस्त पार्थ बख्शी उर्फ टाईसन निवासी पीरमुछल्ला की थी। 

आरोपियों के खातों में हैं 16 लाख रुपए, सीज करवाए :
आरोपियों से डकैती की वारदात के दौरान लूटे गए कैश में से 26 लाख रुपए नकद, 1 स्विफ्ट कार जो आरोपी ने डकैती की रकम से खरीदी थी, 1 आई. फोन, 1 वीवो फोन- जो दोषियों ने डकैती की रकमों से खरीदा था, 1 खिलौना पिस्तौल बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों में साढ़े 16 लाख रुपए पड़े हैं, जिनके बैंक खाते फ्रीज करवाए गए हैं। अब तक आरोपियों से कुल 45 लाख रुपए की बरामदगी हो चुकी है।

बब्बू के माता-पिता भी नामजद :
आरोपी हरमन ने पूछताछ में आरोपी कंग के पिता प्रकाश सिंह और माता बलजीत कौर का नाम भी इस वारदात में लिया है, जिसके चलते उन्हें भी नामजद किया गया है। हरमन को 9 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद 11 जुलाई को पटियाला जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपी जगमीत सिंह उर्फ बब्बू कंग, विशु शर्मा, सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खू, पार्थ बख्शी की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। 

क्या हुआ था उस दिन :
एस.पी.(डी) वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना ढकोली के इलाका गांव पीरमुछल्ला में फ्लैट नंबर-103 पहली मंजिल ब्लाक-डी विक्टोरिया हाइट्स में शाम 4.30 बजे डकैती हुई थी। घर की मालकिन और बच्चों को बंधक बनाकर पिस्तौल की नोक पर लाखों रुपए की नकदी, सोने के गहने आदि की लूट हुई थी। इस वारदात संबंधी जीनू वर्मा के ब्यानों पर 2 मई को केस दर्ज किया गया था। 

स्पैशल टीम बनाई थी :
केस को हल करने के लिए एस.पी.(डी) वरुण शर्मा की देखरेख में डी.एस.पी. डेराबस्सी, तरलोचन सिंह डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच मोहाली, गुरदेव सिंह धालीवाल डी.एस.पी.(डी), इंस्पैक्टर सतवंत सिंह इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ मोहाली और एस.एच.ओ. ढकोली तथा राम दर्शन इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ मुबारिकपुर की स्पैशल टीम गठित की गई थी।

क्रिमिनल है हिस्ट्री :
डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी बब्बू कंग, हरमन सिंह, प्रकाश सिंह के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग पुलिस थानों में पहले भी कई नशा तस्करी, शराब तस्करी और कत्ल के केस दर्ज हैं। आरोपी प्रकाश सिंह को दो अलग-अलग मामलों में दस-दस साल की सजा भी हो चुकी है।

10-10 लाख बंटने थे :
डकैती के लिए प्रति व्यक्ति को 10-10 लाख देने तय थे। हरमन, सुखदेव व सुखप्रीत को 6-6 लाख व गुरसेवक को अभी तक 50 हजार ही दिए गए थे। बाकी पैसे बाद में देने थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!