Edited By Priyanka rana,Updated: 25 Jul, 2019 11:49 AM
कांसल में बाप ने बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
नयागांव(मुनीष) : कांसल में बाप ने बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी सुनेहरी लाल कांसल में अपनी 8 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटे के साथ रहता है। आरोपी की पत्नी का देहांत हो चुका है।
आरोपी ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना डाला। बेटी ने इस बात की जानकारी पड़ोसियों को दी और पड़ोसियों चाइल्ड हैल्पलाइन पर कॉल कर जानकारी दी। चाइल्ड हैल्पलाइन के कर्मचारियों ने लड़की से सारी जानकारी ली और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।