सनेटा पुलिस चौकी इंचार्ज तक पैसा पहुंचाने वाले दो गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 11 Aug, 2019 09:54 AM

arrest

एस.टी.एफ. ने बीते दिनों एन.डी.पी.एस. मामले में गिरफ्तार आरोपी को 7 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत लेकर छोडऩे वाले सनेटा पुलिस चौंकी इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर सुखमिंदर सिंह तक पैसा पहुंचाने वाले दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहाली(कुलदीप) : एस.टी.एफ. ने बीते दिनों एन.डी.पी.एस. मामले में गिरफ्तार आरोपी को 7 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत लेकर छोडऩे वाले सनेटा पुलिस चौंकी इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर सुखमिंदर सिंह तक पैसा पहुंचाने वाले दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ शैंटी निवासी गांव दुराली व लवप्रीत उर्फ लवी गांव जनाल जिला संगरुर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एस.टी.एफ. थाना फेज-4 में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने सुखमिंदर सिंह से पैसों की डील करवाई थी और 7 लाख रुपए इन दोनों ने ही सुखमिंदर तक पहुंचाए थे। 

यह है मामला :
एस.टी.एफ. ने 29 जुलाई को 370 ग्राम हैरोइन, अढ़ाई लाख ड्रग मनी व 168.920 ग्राम सोने के साथ कुलदीप सिंह उर्फ दीपा, उसकी पत्नी सर्बजीत कौर तथा उनके दो साथी गगनदीप सिंह व अरुण कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपी कुलदीप सिंह की निशानदेही पर सनेटा पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर सुखमिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। 

उसने पूछताछ में बताया था कि मई में जब एस.आई. सुखमिंदर सिंह नार्कोटिक विंग में तैनात था तब कुलदीप सिंह को सी.आई.ए. खरड़ पुलिस ने 8 ग्राम हैरोइन सहित खरड़ से गिरफ्तार किया था। एस.आई. व सी.आई.ए. के एक गनमैन ने उसे छोडऩे के लिए तीन किश्तों में 2 लाख, 4 लाख  व 1.3 लाख रुपए अदा किए थे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!