एक करोड़ रुपए की पुरानी करंसी और पिस्टल समेत 3 युवक काबू

Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Aug, 2019 08:59 AM

arrest

एक करोड़ की पुरानी करंसी लेकर मोहाली से पी.यू. जा रहे कार सवार तीन युवकों को पुलिस ने सैक्टर 40/41 विभाजित सड़क पर गिरफ्तार कर लिया।

चंडीगढ़(सुशील) : एक करोड़ की पुरानी करंसी लेकर मोहाली से पी.यू. जा रहे कार सवार तीन युवकों को पुलिस ने सैक्टर 40/41 विभाजित सड़क पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से 32बोर की पिस्टल, दो युवकों से दो कमानीधार चाकू और कार के अंदर से एक करोड़ की पुरानी करंसी बरामद हुई। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान करनाल स्थित नीलोखेड़ी निवासी अमृतपाल, जालंधर स्थित फिल्लौर के गांव अट्टा निवासी मनजिंदर सिंह और जालंधर स्थित गांव कुलारा शिवनाथ शाह के रूप में हुई। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट और पुरानी करंसी रखने का मामला दर्ज कर उन्हें जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

मोहाली से पी.यू. की तरफ जा रहे थे :
सैक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत के नेतृत्व में शनिवार रात 11 बजे एस.आई. गुरजीवन पुलिस टीम के साथ स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चैकिंग कर रहा था। एस.आई. गुरजीवन को सूचना मिली कि कार में सवार तीन युवक हथियार और पुरानी करंसी लेकर मोहाली से पी.यू. की तरफ सैक्टर  40/41 से होकर जा रहे हैं। 

सूचना मिलते ही एस.आई. ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी को देकर सैक्टर 40/41 की विभाजित सड़क पर पुलिस जवानों के साथ नाका लगाया। रात करीब 12:10 बजे गाड़ी नाके पर आई तो पुलिस जवानों ने गाड़ी को रूकने का इशारा किया। इतने में कार चालक गाड़ी को पीछे करने लगा। 

पुलिस जवानों ने बैरिकेड्स लगाकर गाड़ी को रोक लिया और उसमें सवार तीनों को दबोच लिया। सैक्टर 39 थाना पुलिस ने आरोपियों से पुरानी करंसी के बारे में पूछा तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। 

एच.एस.एस.सी. पेपर लीक में भी आरोपी है अमृतपाल :
पुरानी करंसी और हथियारों के साथ पकड़े गए अमृतपाल पर इससे पहले भी चंडीगढ़ में केस दर्ज हो रखा है। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने अमृतपाल पर एच.एस.एस.सी. पेपर लीक मामले में आरोपी बना रखा है। 

बैंकों के बाहर खड़े होकर ली थी पुरानी करंसी : 
तीनों आरोपियों ने एक करोड़ की करंसी नवंबर 2016 में इकट्ठी की थी। वे बैंकों के बाहर खड़े हो जाते थे। करंसी बदलवाने आए लोगों को नई करंसी देने का झांसा देकर पुरानी लेते थे। आरोपियों ने एक करोड़ इकट्ठे कर लिए थे। 

डील करने आरोपी आए थे चंडीगढ़ :
तीनों आरोपियों ने वर्ष 2016 में नोटबंदी के समय में लोगों से पैसे चेंज करवाने के लिए पूरानी करंसी ली थी। लेकिन उसके बाद उन्होंने यह पैसे वापस नहीं लौटाए। उस समय सख्ती हो जाने की वजह से यह पैसे उन्होंने संभाल कर रखे थे अब इन लोगों यह पैसे किसी से बदलवाने थे। 

इसके लिए उनकी डील हुई थी। जांच में पता चला कि एक करोड़ की करैंसी में 500 और 1000 रुपए के नोट है। पुलिस पता कर रही है कि आखिरकार वह किसके पास से यह पैसे बदलवाने के लिए जा रहे थे।

यह है प्रोफाइल :
-अमृतपाल : करनाल स्थित नीलोखेड़ी के स्टेशन एरिया में मकान नं 37जी में रहता है। उसने एम.बी.ए. कर रखी है। वह पानीपत स्थित एम.एस. आर.के. डाई कंपनी में कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी करता है। उसे दो बच्चे हैं। 
-मनजिंदर सिंह : जालंधर स्थित फिल्लौर के गांव अट्टा का रहने वाला है। उसने 12वीं तक पढ़ाई कर रखी है। सोलर सिस्टम बनाता है। 
-शिवनाथ शाह : जालंधर के गांव कुलारा का रहने वाला है। सातवीं क्लास तक पढ़ाई की है और आट्टा चक्की चलाने का काम करता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!