Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Oct, 2019 03:47 PM
क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने हैरोइन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सैक्टर-20 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पंचकूला(चंदन) : क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने हैरोइन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सैक्टर-20 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच-19 के इंस्पैक्टर कर्मबीर सिंह ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग पंचकूला में हैरोइन सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। सूचना के बाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पीर की दरगाह के पास नाकेबंदी की गई। दोनों आरोपी जीरकपुर की तरफ से पैदल आ रहे थे।
नाकेबंदी देख दोनों वापस जाने लगे तो पुलिस शक के आधार पर काबू कर लिया। जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास 120 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियोंं की पहचान गुलाब सिंह पानीपत निवासी व हरप्रीत सिंह जिला मोहाली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस दोनोंं आरोपियों को कोर्ट मेंं पेश करेगी।