Edited By Priyanka rana,Updated: 11 Oct, 2019 08:32 AM
पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने 50 ग्राम हैरोइन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मोहाली(कुलदीप/बठला) : पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने 50 ग्राम हैरोइन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों को ए.एस.आई. जसपाल सिंह ने टीम ने गांव माणकपुर शरीफ स्थित एक फार्म हाऊस के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान अमन कुमार निवासी गांव अवाया (जोगिंद्र नगर) जिला मंडी, सुनील कुमार, निवासी गांव कोटली (बैजनाथ) कांगड़ा और गौरव शर्मा निवासी जोगिंद्र नगर, जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। अमन कुमार से 20 ग्राम, सुनील कुमार से 15 ग्राम और गौरव शर्मा से 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हिमाचल से जोगिंद्र नगर एक कार में आते थे।
कार यहीं खड़ी कर वहां से वॉल्वो बस में आगे आते थे ताकि रास्ते में कहीं पर भी पुलिस की चैकिंग से बचा जा सके। यह हैरोइन वह दिल्ली से खरीद कर लाते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कॉलेजों के छात्रों को हैरोइन की सप्लाई करते थे। जसपाल सिंह, ए.एस.आई., सी.आई.ए. स्टाफ, मोहाली ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन ब्लॉक माजरी में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया गया है। शुक्रवार को उन्हें ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।