MCM कॉलेज के पास युवतियों से अश्लील हरकतें करने वाला काबू

Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Oct, 2019 09:18 AM

arrest

सैक्टर-36 स्थित एम.सी.एम. कालेज के पीछे नाले के पास युवतियों से अश्लील हरकतें करने वाले मनचले को पी.सी.आर. स्टाफ ने दबोच लिया है।

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-36 स्थित एम.सी.एम. कालेज के पीछे नाले के पास युवतियों से अश्लील हरकतें करने वाले मनचले को पी.सी.आर. स्टाफ ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा निवासी संजय के रूप में हुई। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने पी.सी.आर. स्टाफ की शिकायत पर संजय पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। 

पी.सी.आर. स्टाफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को गाड़ी में सैक्टर-36 एम.सी.एम. कालेज के पास पैट्रोलिंग कर रहे थे। जब गाड़ी कालेज के पीछे नाले के पास पहुंची तो एक मनचला युवक आती-जाती लड़कियों से अश्लील हरकतें कर रहा था। पी.सी.आर. जवान गाड़ी से उतरा और मनचले संजय को दबोच लिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!