Edited By Priyanka rana,Updated: 01 Nov, 2019 12:11 PM
गांव दंदराला में एक नाबालिगा को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
डेराबस्सी(गुरप्रीत) : गांव दंदराला में एक नाबालिगा को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान झारखंड निवासी 20 वर्षीय कीनू के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला उस समय पर सामने आया जब लड़की गर्भवती हो गई। थाना प्रमुख इंस्पैक्टर गुरवंत सिंह ने बताया कि दंदराला में एक पोल्ट्री फार्म पर झारखंड का एक परिवार रहता था। परिवार ने आरोप लगाया कि वहां ही रहने वाले युवक कीनू ने उनकी 15 वर्षीय बेटी को विवाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।
नाबालिगा की हालत बिगडऩे पर उसे पंचकूला सैक्टर-6 अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने पंचकूला पुलिस को सूचना दिया। पंचकूला पुलिस की वूमैन सैल की तरफ से मामले में जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर डेराबस्सी पुलिस को सूचित किया गया। डेराबस्सी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रमुख ने बताया कि लड़की का परिवार पिछले डेढ़ माह से यहां रह रहा था और इस दौरान ही लड़का उसके साथ रात को बलात्कार करता था। उन्होंने बताया कि पंचकूला अस्पताल के डाक्टरों की तरफ से नाबालिगा की हालत बिगडऩे पर उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. दाखिल करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।