Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Nov, 2019 12:50 PM
यहां की एक अदालत ने एस.टी.एफ. की ओर से गत वर्ष हैरोइन सहित गिरफ्तार की गई एक महिला के खिलाफ चल रहे केस की सुनवाई करते हुए आरोपी महिला को दो वर्ष कैद की सजा तथा दस हजार रुपए जुर्माना किया है।
मोहाली(कुलदीप) : यहां की एक अदालत ने एस.टी.एफ. की ओर से गत वर्ष हैरोइन सहित गिरफ्तार की गई एक महिला के खिलाफ चल रहे केस की सुनवाई करते हुए आरोपी महिला को दो वर्ष कैद की सजा तथा दस हजार रुपए जुर्माना किया है। आरोपी महिला का नाम बलबीर कौर निवासी बरनाला बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एस.टी.एफ. की मोहाली टीम ने गत वर्ष जिला मोहाली के लांडरां टी-प्वाईंट के नजदीक से एक महिला को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से पुलिस को 100 ग्राम हैरोईन बरामद हुई थी। उसके खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन मोहाली में केस दर्ज किया गया था। इस केस की सुनवाई मोहाली की जिला अदालत में चल रही थी। आज अदालत ने उसे दो वर्ष कैद की सजा तथा दस हजार रुपए जुर्माना कर दिया है।