SBI कर्मी बन ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 05 Feb, 2020 09:52 AM

arrest

एस.बी.आई. कर्मी बनकर सेब व्यापारी से चार लाख की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को साइबर सैल की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़(सुशील) : एस.बी.आई. कर्मी बनकर सेब व्यापारी से चार लाख की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को साइबर सैल की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली स्थित आजाद नगर निवासी विनय कुमार के रूप में हुई। साइबर सैल ने आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत मेें पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। इससे पहले पुलिस इस मामले में यू.पी. निवासी अरशद को गिरफ्तार कर चुकी है। 

सैक्टर-16 निवासी सुनील रजत ने 28 सितम्बर 2019 को सैक्टर-17 पुलिस स्टेशन में चार लाख की ठगी का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया था कि एस.बी.आई. कर्मचारी बनकर एक युवक ने क्रैडिट कार्ड अपडेट करने के लिए कार्ड की डिटेल हासिल की थी। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने क्रैडिट कार्ड की डिटेल से चार लाख रुपए से गाजियाबाद और दिल्ली में बिग बाजार, कोरोमा स्टोर व तनिष्क से ज्वैलरी व मोबाइल फोन खरीदे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!