लोगों का अपहरण कर जोधा गिरोह के सदस्य लूटते थे कैश और गाड़ी, 4 गिरफ्तार, 6 केस सुलझे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Apr, 2018 11:06 AM

arrest

शहर में रात को लोगों का अपहरण कर कैश और गाड़ी लूटने वाले जोधा गिरोह के चार सदस्यों को क्राइम ब्रांच ने सैक्टर-39 की जीरी मंडी के पास दबोच लिया।

चंडीगढ़(सुशील) : शहर में रात को लोगों का अपहरण कर कैश और गाड़ी लूटने वाले जोधा गिरोह के चार सदस्यों को क्राइम ब्रांच ने सैक्टर-39 की जीरी मंडी के पास दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना जालंधर स्थित शाहकोट के गांव भोयपुर निवासी योधा सिंह उर्फ जोधा, उसका भाई गुलाब सिंह, जीजा मोहाली स्थित कांसल निवासी अमरीक सिंह उर्फ मिक्का और दोस्त हरियाणा के सिरसा निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई है। 

जोध की निशानदेही पर पुलिस ने फर्नीचर मार्कीट के पास से लूटी गई आई 20 टैक्सी, स्विफ्ट कार और देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने लूट और अपहरण के छह केस सुलझाने का दावा किया है। इनमें चार केस चंडीगढ़ के, एक जालंधर के शाहकोट का और एक केस खन्ना पुलिस थाने का है। 

पुलिस ने बताया कि स्मैक पीने के लिए जोधा गिरोह आए दिन अपहरण और लूट की वारदात करते थे। गिरोह के चारों सदस्य एक दिन में 15 से 20 हजार की स्मैक पी जाते थे। क्राइम ब्रांच की टीम पकड़े गए आरोपियों से अन्य लूट की वारदातों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जोधा :
योधा गिरोह ने दिसम्बर में चंडीगढ़ आकर रात के समय लोगों का अपहरण कर नकदी और गाड़ी लूटने की वारदात शुरू की थी। क्राइम ब्र्रांच टीम ने 6 जनवरी को योधा सिंह उर्फ जोधा और उसके भाई लवप्रीत सिंह को कांसल के पास पकड़ा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटी हुई रिट्ज गाड़ी समेत आधा दर्जन लूट और अपहरण के केस सुलझाए थे। 

6 फरवरी, 2018 को पुलिस टीम योधा को अपराधिक मामले में पेश करने खरड़ लेकर गई थी। वहां योधा चंडीगढ़ पुलिस के चार जवानों को चकमा देकर पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर दोबारा चंडीगढ़ में वारदात को अंजाम देना शुरू किया। इस बीच पुलिस ने पंजाब की जेल में बंद योधा गिरोह के सदस्य बलराज सिंह, गुरविंदर सिंह उर्फ शैली और गुरविंदर सिंह उर्फ मोटा को दबोचा था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सैक्टर 33/45 से लूटी हुई इनोवा गाड़ी बरामद की थी। 

रात को चहल-पहल होने के चलते करते थे लूट :
एस.पी. आपरेशन रवि कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ में रात के समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जोधा अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ आकर रात के समय लूट की वारदात करता था। उसे टम्परेरी नंबर की गाड़ी लूटने का शौक है, जो चंडीगढ़ में रात को आसानी से मिली जाती थीं इसलिए वह अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ आकर लूट की वारदात करता था। 

पकड़े गए आरोपियों पर दर्ज हैं कई केस :
-गिरोह का सरगना 24 वर्षीय योधा सिंह उर्फ जोधा मूलरूप से जालंधर के शाहकोट के गांव भोयपुर का रहने वाला है। उस पर शाहकोट में एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज है। उसे 10 साल की सजा हो रखी है। उस पर लूट और अपहरण के 10 मामले चंडीगढ़ में दर्ज हैं। 
-योधा का भाई 28 वर्षीय गुलाब सिंह को भी एन.डी.पी.एस. एक्ट में 10 साल की सजा हो रखी है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को जमानत मिली हुई है। 
-योधा का 34 वर्षीय जीजा अमरीक सिंह नयागांव के कांसल का रहने वाला है। अमरीक सिंह पर 7 केस दर्ज हैं। चार केस वाहन चोरी, एक एन.डी.पी.एस. एक्ट और योधा को पुलिस हिरासत से भागने का मामला शामिल है। अमरीक सिंह को अदालत ने सभी केसों में भगौड़ा घोषित कर रखा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में अमरीक सिंह पर 6 केस दर्ज हैं। 

ये केस सुलझे :
13 मार्च 2018 : मोगा निवासी जतिंदर कुमार पंचकूला में ड्यूटी खत्म करके बाइक से मोहाली जा रहा था। जब वह सैक्टर 48/49 के चौक पर पहुंचा तो स्विफ्ट गाड़ी उसकी बाइक के आगे खड़ी हो गई। जोधा और उसके तीन साथियों ने उसका अपहरण किया और उसे खरड़ लेकर गए। वहां उसके ए.टी.एम. से 20 हजार रुपए निकाले और उसे सैक्टर-43 बस स्टैंड छोड़कर फरार हो गए थे। 

21 मार्च 2018 : खरड़ निवासी राजदीप सिंह सैक्टर-17 बस स्टैंड पर सवारी छोड़कर वापस मोहाली जा रहा था। फर्नीचर चौक पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने पीछे से उसकी आई 20 कार को टक्कर मारी। राजदीप गाड़ी से उतारा तो कार सवार युवकों ने हवाई फायर कर आई 20 गाड़ी लूटी और फरार हो गए। 

27 फरवरी 2018 : सैक्टर-26 स्थित गरम धरम रेस्टोरैंट के असिस्टैंट मैनेजर नयागांव निवासी सुरिंदर सिंह बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह सैक्टर 4/9 की विभाजित सड़क पर पहुंचा तो स्विफ्ट कार उसकी बाइक के आगे आकर खड़ी हो गई। कार से तीन युवक उतरे और पर्स छीनने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर 10 हजार 700 रुपए छीन लिए और उसे गाड़ी में बैठाकर खरड़ ले गए। जब उसने भागने की कोशिश की तो अपहरणकत्र्ताओं ने उसके पैर में चाकू मार लहूलुहान कर उसे खरड़ छोड़कर फरार हो गए।

22 जनवरी 2018 : धनास से सैक्टर-45 की किसान मंडी जा रहे रेहड़ी चालक धतिंदर को सैक्टर-25 के चौक के पास रोककर कार सवार युवकों ने पिस्टल दिखाकर पांच हजार रुपए और मोबाइल लूटा और फरार हो गए। इसके बाद कार सवार युवकों ने सतवीर को चाकू दिखाकर तीन हजार रुपए लूटे और फरार हो गए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!