Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jun, 2018 07:49 PM
शहर के युवाओं को हैरोइन सप्लाई करने वाले युवक को क्राइम ब्रांच ने सैक्टर-42 से दबोच लिया।
चंडीगढ़़(सुशील) : शहर के युवाओं को हैरोइन सप्लाई करने वाले युवक को क्राइम ब्रांच ने सैक्टर-42 से दबोच लिया। आरोपी की पहचान हिसार निवासी अक्षदीप के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 8 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि क्राइम ब्रांच ने चोरी और स्नैचिंग रोकने के लिए सैक्टर-42 स्थित स्लिप रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को शक होने पर एक युवक को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से प्लास्टिक के कागज में 8 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह युवाओं को हैरोइन सप्लाई करता था। आरोपी से नशा खरीदने वाले युवाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।