Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jun, 2018 12:26 PM
पुलिस ने देह व्यापार के धंधे के आरोपों में दो लड़कियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जीरकपुर(गुरप्रीत) : पुलिस ने देह व्यापार के धंधे के आरोपों में दो लड़कियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोहित ढींगरा क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा चला रहा है।
मोहित हाल निवासी मोतिया रॉयल सिटी अपने एक साथी पवन कुमार उर्फ पम्मा और दो लड़कियों के साथ चंडीगढ़ एंक्लेव के पास मारुति आरटिका कार में ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारा। पवन मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
पुलिस ने गिरोह का सरगना मोहित ढींगरा और दोनों लड़कियों को काबू कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि काबू की गई लड़कियों में एक विवाहिता और दूसरी कुंवारी है। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।