Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2018 09:26 AM
हैरोइन सप्लाई करने वाले एक युवक को पुलिस ने सैक्टर-43 की स्लिप रोड पर नाका लगाकर दबोच लिया
चंडीगढ़(सुशील) : हैरोइन सप्लाई करने वाले एक युवक को पुलिस ने सैक्टर-43 की स्लिप रोड पर नाका लगाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से 5.30 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान सैक्टर-42 निवासी अनिल तंवर के रूप में हुई। वह चंडीगढ़ पुलिस में तैनात एक सब इंस्पैक्टर का बेटा है। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने अनिल तंवर के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
सैक्टर-36 थाना प्रभारी रणजोत सिंह ने बताया कि सैक्टर-42 में नाके पर पुलिस को देख अनिल स्लीप रोड से जाने लगा। पुलिसकर्मी को शक हुआ और उसको पकड़कर तलाशी ली। अनिल की जेब से प्लास्टिक का कागज मिला। इसके अंदर 5.30 ग्राम हैरोइन थी। पुलिस आरोपी से पता कर रही है कि वह हैरोइन कहां से लाया।