ट्राईसिटी में टू व्हीलर चोरी करने वाले 4 सदस्य गिरफ्तार, 15 वाहन बरामद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2018 12:56 PM

arrest

सैक्टर-19 की सी.आई.ए. टीम ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के चार लोगों को काबू किया है। गिरफ्तार किए आरोपियोंं से पुलिस ने 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-19 की सी.आई.ए. टीम ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के चार लोगों को काबू किया है। गिरफ्तार किए आरोपियोंं से पुलिस ने 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। सभी आरोपी जीरकपुर व मुबारकपुर के रहने वाले हैं। आरोपी पंचकूला समेत ट्राईसिटी के कई जगह पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार सैक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्ता सूचना मिली थी कि दो लोग सैक्टर-19 के पास वाहन चोरी करने आ रहे हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पिछले दिनों सैक्टर-14 से मोटरसाइकिल चोरी में आरोपियों की तलाश थी। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदातों का खुलासा किया। गिरफ्तार किए आरोपियोंं की पहचान हरजीत सिंह(19) जीरकपुर निवासी, हरिओम (19) जीरकपुर निवासी, अमन(21) जीरकपुर निवासी व वैधनाथ (20) मुबारकपुर निवासी के रूप मे हुई है।

एक आरोपी की है बाइक रिपेयर की दुकान :
गिरफ्तार किए आरोपी हरिओम की जीरकपुर में बाइक रिपेयर की दुकान है। इसके पास ही वैधनाथ मैकेनिक है। पुलिस को हरिओम की दुकान से 7 चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। बाकी वाहन पुलिस ने आरोपियों के घर से बरामद किए हैं। 

मास्टर चाबी से चोरी करते थे वाहन :
पुलिस ने आरोपियोंं के पास से वाहन चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली मास्टर चाबी भी बरामद की है। आरोपी मास्टर चाबी से वाहन चोरी करते थे। पुलिस ने पहले हरजीत व हरिओम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनकी निशानदेही पर अमन व वैधनाथ को गिरफ्तार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!