Edited By Priyanka rana,Updated: 02 Aug, 2018 03:49 PM
फर्जी जमानती मामले मेंं पुलिस ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पंचकूला(चंदन) : फर्जी जमानती मामले मेंं पुलिस ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार किए आरोपी खड़क मंगोली निवासी जय नारायण की निशानदेही पर इन्हें काबू किया गया है। आरोपियों की पहचान धर्मपाल सिंह झोलूवाल, बलदेव सिंह जट्टामाजरी, देशराज सिंह बसौलां व अजायब सिंह के रूप में हुई है।
क्या था मामला :
पंचकूला जिला अदालत में एडिशनल सैशन जज नरेंद्र सूरा की कोर्ट में एक केस की सुनवाई के दौरान जज को जमानती के कागजातों पर शक हुआ और उन्होंने पड़ताल करवाई तो फर्जी जमानती रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने एक फर्जी जमानती खड़क मंगोली निवासी जय नारायण को गिरफ्तार कर लिया था। उसी के जरिए ही पुलिस फर्जी जमानती रैकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंची।