लूट करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Aug, 2018 03:49 PM

arrest

शहर में 2 स्नैचर्स पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। पुलिस ने दो ऐसे झपटमारों को गिरफ्तार किया है

चंडीगढ़(मनमोहन) : शहर में 2 स्नैचर्स पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। पुलिस ने दो ऐसे झपटमारों को गिरफ्तार किया है, जो ज्यादातर लेडीज को अपना शिकार बनाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय शाने आलम अश्लाम और 24 वर्षीय दिलीप कुमार के रूप में हुई है।  

जानकारी के अनुसार पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने नाका लगाया तो उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनसे 5 गोल्ड चैन,1 गोल्ड लॉकेट, 4 मोटर साईकल, 3 हौंडा एक्टिवा बरामद की है। बताया जा रहा है कि इन दोनों पर पहले भी कई मामले दर्ज है।   

वहीं दूसरी ओर इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए ए.टी.एम. कार्ड क्लोनिंग मामले में रोमानियन के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 2 लैपटॉप, 26 एटीएम/ मास्टर कार्ड/ डिजिटल गिफ्ट कार्ड/ वीसा गिफ्ट कार्ड, चिप, डाटा केबल्स और अन्य समान भी बरामद किया है। 

जानकारी के अनुसार यह आरोपी 20 ए.टी.एम. कार्ड का डाटा इस्तेमाल करने वाला था और अभी तक वह कैनरा बैंक को निशाना बना चुका है। आरोपी स्पेशल रोमानिया से इस काम के लिए आता था और एक दो दिन चंडीगढ़ में रुककर फिर वापिस चला जाता था। पुलिस का कहना है कि उन्होंने बैंक से डिटेल्स मांगी है कि अभी तक कितने लोगों का एटीएम इस्तेमाल हो चुका है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!