Edited By Priyanka rana,Updated: 13 Oct, 2018 07:15 PM
गांजा सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने मौलीजागरां से काबू किया है।
चंडीगढ़(सुशील) : गांजा सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने मौलीजागरां से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मौलीजागरां निवासी शम्मी के रूप में हुई। शम्मी के बैग से पांच किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौलीजागरां पुलिस ने उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि शम्मी गांजा सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने मौलीजागरां के मकान नंबर 1990 के पास नाका लगाया। नाका देखकर शम्मी वापस जाने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर उसे थोड़ी दूर जाकर दबोच लिया।