Edited By Priyanka rana,Updated: 31 Oct, 2018 10:26 AM
साइकिल पर शराब रखकर कालोनी में सप्लाई करने जा रहे युवक को पी.सी.आर. जवानों ने रोज गार्डन के पास दबोच लिया।
चंडीगढ़(सुशील) : साइकिल पर शराब रखकर कालोनी में सप्लाई करने जा रहे युवक को पी.सी.आर. जवानों ने रोज गार्डन के पास दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सैक्टर 25 निवासी मोहम्मद तस्लीम के रूप में हुई। उससे 48 पव्वे बरामद हुए।
पी.सी.आर. इंचार्ज हेड कांस्टेबल विपिन की शिकायत पर सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सैक्टर-17 थाना क्षेत्र में पी.सी.आर. इंचार्ज विपिन कुमार अपने गनमैन प्रवीन के साथ रोज गार्डन की तरफ पैट्रोलिंग कर रहे थे। उन्हें साइकिल पर कट्टा लेकर युवक जाता हुआ दिखाई दिया। उन्हें शक हुआ और साइकिल को रोककर कट्टा चैक किया तो शराब के पव्वे बरामद हुए।