Edited By Priyanka rana,Updated: 09 Dec, 2018 12:25 PM
नशा सप्लाई करने वाले दो महिलाओं को पुलिस ने अलग-अलग सैक्टरों में नाके लगाकर दबोच लिया।
चंडीगढ़(सुशील) : नशा सप्लाई करने वाले दो महिलाओं को पुलिस ने अलग-अलग सैक्टरों में नाके लगाकर दबोच लिया। सारंगपुर थाना पुलिस ने सैक्टर-38ए निवासी शकीला को 10 ग्राम हैरोइन, छह प्रतिबंधित इंजैक्शन और मलोया थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा निवासी बानो को 45 ग्राम हैरोइन व पांच प्रतिबंधित इंजैक्शनों के साथ काबू किया। दोनों महिलाओं के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
सारंगपुर थाना प्रभारी रामरतन शर्मा ने धनास के हाऊसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर नाका लगा रखा था। बैग लेकर आ रही महिला पुलिस को देखकर वापस जाने लगी। पुलिस ने थोड़ी दूर जाकर उसे दबोच लिया। महिला ने खुद की पहचान सैक्टर-38ए निवासी शकीला के रूप में बताई। जब शकीला का बैग चेक किया तो अंदर से दस ग्राम हैरोइन और 6 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए।
मलोया थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा स्थित पार्क के पास नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाली डड्डूमाजरा निवासी बानो को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास 45 ग्राम हैरोइन व पांच इंजैक्शन बरामद हुए। बानो पर पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले दर्ज हैं।