Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Feb, 2019 11:01 AM
सैक्टर-4 की गुग्गा माड़ी में एक फर्जी डॉक्टर लड़का पैदा होने की पुडिया देते हैल्थ डिपार्टमैंट की टीम ने रंगे हाथों पकड लिया।
पंचकूला(आशीष) : सैक्टर-4 की गुग्गा माड़ी में एक फर्जी डॉक्टर लड़का पैदा होने की पुडिया देते हैल्थ डिपार्टमैंट की टीम ने रंगे हाथों पकड लिया। जब टीम ने उसकी जेब से 100 रूपए का नोट निकालने के लिए तलाशी ली तो उसने पब्लिक को भी भड़का दिया। जिसके बाद यहां जितने भी लोग दवाई लेने आए थे उन्होंने डॉक्टरों की टीम को घेर लिया।
करीब पौने घंटे बाद पुलिस फोर्स ने लोगों को यहां से बाहर निकाला। जिसके बाद शनिवार को पी.एन.डी.टी. नोडल ऑफिसर डॉ. परविंदर ने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर प्रवीन कुमार और सैक्टर-4 डिसपैंसरी की डॉ. रोहीनी के साथ मिलकर रेड की। इसमें उनके साथ कंप्यूटर ऑप्रेटर सुनील कुमार भी थे। अपने आपको डॉक्टर बताने वाले ने अपना नाम मान सिंह बताया, जिसका उसने कोई सबूत नहीं दिया।
नाम के आगे डॉक्टर और डिग्री है नहीं :
इसके अलावा बताया जाता है कि वह यहां फॉर्च्यूनर से आता है, जिस पर बडे अक्षरों में वी.आई.पी. पार्किंग और डॉक्टर का स्टीकर लगा रखा है। रेड के दौरान पहले तो मान सिंह असली डॉक्टरों से ही उलझ गया, इसके बाद जब डिग्री मांगी तो उसने ना तो डॉक्टर होने के सबूत दे पाया और ना ही अपनी पहचान।