Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Mar, 2019 01:32 PM
पुलिस ने एक होटल में जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पंचकूला(चंदन) : पुलिस ने एक होटल में जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 लाख 6 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। चंडीमंदिर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की घग्गर पार एक होटल की बेसमैंट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल की बेसमैंट मे जाकर रेड की तो 9 लोग 3 मैजों पर टोकन वा ताश के द्वारा रुपए दाव पर लगा जुआ खेल रहे थे। आरोपियों की पहचान भागवत मुल्लापुर जिला मोहाली,अनील चौहान शिमला, विक्रम सिंह जिला सोलन, दुर्गा सिंह शिमला, राजेश पानीपत, संदीप पानीपत, अनुरा शिमला, मुश्कीन पानीपत, कर्ण कुमार दिल्ली निवासी के रूप में हुई हैं।