Edited By Priyanka rana,Updated: 13 Apr, 2019 04:04 PM
चंडीगढ़ थाना मनीमाजरा की पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने एक व्यक्ति को 26 तोले सोने समेत गिरफ्तार कर लिया।
चंडीगढ़(कुलदीप) : चंडीगढ़ थाना मनीमाजरा की पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने एक व्यक्ति को 26 तोले सोने समेत गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस युवक को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहाली के अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए सोने की कीमत 8 लाख बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।