Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Apr, 2019 10:40 AM
सन्नी एन्कलेव पुलिस ने दो लोगों को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
खरड़(रणबीर) : सन्नी एन्कलेव पुलिस ने दो लोगों को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अध्किारी सन्नी एन्कलेव पुलिस चौंकी केवल सिंह ने बताया कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिये स्थानीय निझर चौंक के निकट नाकाबंदी की गई थी।
इसी दौरान चंडीगढ़ साईड से आ रहे एक आटो में से उतर कर दो लोग सन्नी एन्कलेव की तरफ दाखिल होने लगे लेकिन पुलिस पार्टी को देख वह जैसे ही भागने लगे, पुलिस ने दोनों को काबू कर उनके पास मौजूद थैलों की जांच की तो उनमें से एक से 5 व दूसरे के पास से 10 कुल 15 किल्ला चूरा पोस्त बरामद कर ली गई।
हिरासत में लिए दोनों युवकों की पहचान अरूण कुमार गांव नक्कियां किरतपुर साहिब जबकि दूसरे की जरनैल सिंह गांव बडवाली मोरिंडा के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुऐ उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।