Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Apr, 2019 12:38 PM
डिटेक्टिव स्टाफ ने 1 व्यक्ति को 1 किलो 150 ग्राम गांजे समेत गिरफ्तार किया हैं।
पंचकूला(चंदन) : डिटेक्टिव स्टाफ ने 1 व्यक्ति को 1 किलो 150 ग्राम गांजे समेत गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 2 दिन के रिमांंड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे डिटेक्टिव की टीम गांव खंगेसरा में पेेट्रोलिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति खंगेसरा के सरकारी स्कूल के पास से आता हुआ दिखाई दिया। जिस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास एक पोलिथीन में गांजा निकला। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहचान संदीप गांव खंगेसरा निवासी के रूप में हुई हैं।