अढ़ाई करोड़ रुपए की हैरोइन सहित दो नाइजीरियन गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 07 Dec, 2019 12:37 PM

arrested

अढ़ाई करोड़ रुपए की हैरोइन सहित सैक्टर-39 थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़(संदीप) : अढ़ाई करोड़ रुपए की हैरोइन सहित सैक्टर-39 थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की ओबीबुलू और अजुका के तौर पर हुई है। दोनों ही आरोपी पिछले कुछ माह से दिल्ली में ही रह रहे थे। वे हैरोइन दिल्ली से यहां पर सप्लाई करने के लिए आए थे। 

सैक्टर-38 और सैक्टर-39 में पकड़े : 
एस.पी. सिटी विनीत कुमार ने बताया कि शहर में नशे की तस्करी पर नकेल कसने के लिए विभाग की तरफ से विशेष पैट्रोलिंग टीमें बनाई गई हैं। वीरवार को डी.एस.पी. साऊथ नेहा यादव और सैक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत की सुपरविजन में दो टीमें एरिया में पैट्रोलिंग कर रही थी। एस.आई. नवीन कुमार की अगुवाई में वीरवार शाम करीब 4.30 बजे टीम ने सैक्टर-38 में एक नाइजीरियन को सड़क पर पैदल आते हुए देखा। 

पुलिस को देख वह वहां से वापस जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 207 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उसकी पहचान ओबीबुली के तौर पर हुई। वहीं, शाम 5.10 बजे एस.आई. सुखजिंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने सैक्टर-39 में नाइजीरियन अजुका को दबोचा। उससे 211 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

50 प्रतिशत मुनाफे में हैरोइन बेचते थे :
आरोपी दिल्ली से हैरोइन की खेप लाकर यहां पर दोगुने दाम में बेचते थे। आरोपी अपना पासपोर्ट भी नहीं दिखा पाए। जांच में सामने आया कि ओबीबुल बिजनैस वीजा पर इसी साल इंडिया आया है और दिल्ली में रहता है। 

वही, अजुका मैडीकल वीजा पर इसी साल इंडिया आया है और दिल्ली में ही रहता है। दोनों इससे पहले भी कई बार चंडीगढ़ आ चुके हैं और उन्हें मादक पदार्थों की सप्लाई की है। दोनों ही अलग-अलग कैब में यहां पहुंचे और वे एक-दूसरे को जानते नहीं हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!