दहेज हत्या का आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 01 Jan, 2020 10:06 AM

arrested

सैक्टर-56 में दहेज प्रताडऩा से तंग होकर महिला इंद्र कला ने फंदा लगाया था।

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-56 में दहेज प्रताडऩा से तंग होकर महिला इंद्र कला ने फंदा लगाया था। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने दहेज हत्या में मृतका के पति मुनीष और ससुर विजय को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता बिहार निवासी रामजीवन राय की शिकायत पर दामाद मुनीष, उसके पिता अजय पर और मां मोनी देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। 

शव भेजने के बदले मांगे 50 हजार रुपए :
रामजीवन राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई, 2019 को उसने बेटी इंद्रकला की शादी सैक्टर-56 निवासी मुनीष के साथ की थी। मुनीष के पिता ने दहेज में साढ़े चार लाख रुपए और चार तोले सोने के गहने मांगे थे। उसने दामाद के पिता विजय को चार लाख कैश और चार तोले सोने के गहने दे दिए थे। 50 हजार रुपए कम होने के चलते उन्होंने बाद में देने का वायदा किया था। 

राय ने आरोप लगाया कि 50 हजार रुपए को लेकर उसकी बेटी को दामाद मुनीष, बेटी का ससुर विजय और सास मोनी देवी तंग करने लगे। करीब एक महीने पहले बेटी ने दहेज को लेकर तंग करने की जानकारी उन्हें दी थी। करीब चार दिन पहले दूसरी बेटी के दामाद ने उन्हें बताया कि इंद्रकला की मौत हो गई है। 

उन्होंने दामाद मुनीष को फोन किया तो पिता अजय ने फोन उठाया। उसने कहा कि इंद्रकला की मौत हो चुकी है। राय ने कहा कि बेटी का शव लेकर गांव आ जाओ। दामाद मुनीष ने कहा कि 50 हजार रुपए भेज दो एम्बुलैंस में शव गांव भेज दूंगा। राय ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने दहेज की मांग से परेशान होकर ही जान दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!