Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Jan, 2020 09:43 AM
छत पर कंस्ट्रक्शन करने से रोका तो पड़ोसी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर पिटाई कर दी।
चंडीगढ़(सुशील) : छत पर कंस्ट्रक्शन करने से रोका तो पड़ोसी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर पिटाई कर दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने सैक्टर-38 निवासी रामचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपनी सास के साथ सैक्टर-40 में रहती है। उनका पड़ोसी रामचंद्र उनके मकान की छत पर कंस्ट्रक्शन करने लगा। वह छत पर पहुंची और पड़ोसी को कंस्ट्रक्शन करने से रोका तो पड़ोसी ने उसके साथ गाली-गलौच कर छेड़छाड़ की और मारपीट की।