घर चलाने और वकीलों की फीस के लिए करते थे वाहन चोरी, दो गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 16 Jan, 2020 09:23 AM

arrested

घरों के बाहर से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सैक्टर-39 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

चंडीगढ़(सुशील) : घरों के बाहर से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सैक्टर-39 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान यू.पी. के मुरादाबाद निवासी मनोज कुमार और जीरकपुर के बलटाना निवासी अबरार खान के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर कुल 16 वाहन बरामद किए हैं। इनमें छह कारें और 10 दोपहिया वाहन शामिल हैं। 

सैक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपियों से बरामद वाहनों की कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी है। वाहन चोर अबरार खान पर 11 और मनोज कुमार पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हो हैं। पुलिस ने दोनों को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

चोरी की होंडा सिटी के साथ किया था मनोज को काबू :
सैक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह को 10 जनवरी को सूचना मिली कि सैक्टर-37 से चोरी हुई होंडा सिटी गाड़ी लेकर चोर जीरी मंडी के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही अमनजोत के नेतृत्व में बनाई टीम ने होंडा सिटी कार चालक को रोककर कागजात मांगे। चालक बहानेे बनाने लगा। पुलिस टीम ने जब चालक से सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि उसने होंडा सिटी कार सैक्टर-37 से चोरी की थी। 

पुलिस ने कार चालक मक्खन माजरा निवासी मनोज कुमार को चोरी की गाड़ी के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को जिला अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया। इसके बाद पुलिस ने सैक्टर-26 थाना क्षेत्र से चोरी की दो होंडा सिटी कारें बरामद की। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की वारदात अपने साथी अबरार के साथ करता है। पुलिस ने उसी समय अबरार खान को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की छह कारें और 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। 

मास्टर की से वारदात को देते थे अंजाम :
पुलिस ने दावा किया कि वाहन चोर अबरार खान और मनोज कुमार अपना घर चलाने और वकीलों की फीस देने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दोनों आरोपी घरों के बाहर खड़े वाहनों को मास्टर चाबी के जरिए चोरी करते थे। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ से वाहन चोरी करने के बाद शाहबाद, अंबाला और डेराबस्सी की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 

जेल में मुलाकात के बाद मनोज कुमार और अबरार खान ने चोरी की वारदात करने के लिए गिरोह बनाया था। मनोज कुमार मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। 16 फरवरी, 2017 में दो केसों में अदालत उसे तीन साल की सजा सुना चुकी है। अबरार खान बलटाना का रहने वाला है। उस पर यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 11 आपराधिक केस दर्ज हैं। 8 जून, 2017 को अदालत ने उसे सात साल की सजा सुनाई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!