Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Jan, 2020 12:59 PM
गांव दांउ में पड़ते रामगढ़ में दो नाबालिग छात्राओं के साथ रेप का मामला सामने आया है। जिसे लेकर बलौंगी थाना पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मोहाली(राणा) : गांव दांउ में पड़ते रामगढ़ में दो नाबालिग छात्राओं के साथ रेप का मामला सामने आया है। जिसे लेकर बलौंगी थाना पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, आरोपियों की पहचान गोङ्क्षबद व अरूण के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों छात्राओं का मैडीकल करवा दिया है। बताया जा रहा है कि पकडे गए दोनों आरोपी सगे भाई है।
जबरन खींचकर झोपडी में ले गए :
गांव दांउ के सरपंच अजमेर सिंह ने बताया कि उसके पास फोन आया था। जिसके बाद वह रामगढ़ के एक निजी स्कूल में पहुंचा, जहां पता चला कि स्कूल की दो छात्राएं स्कूल से काफी देर से गायब हैं।
जिसके बाद उन्होंने जैसे ही उन्हे ढूंढना शुरू किया तो दोनों छात्राएं स्कूल आ रही थी। जिसके बाद स्कूल टीचर ने दोनों छात्राओं पूछताछ की तो उन्होने बताया कि रामगढ में दो युवत रहते हैं जो जबरन उन्हे खिंचकर झोपड़ी में ले गए। जहां पर उन्होंने रेप किया।
दोनों को किया पुलिस के हवाले :
सरंपच ने बताया कि जैसे ही उन्हें छात्राओं के साथ रेप संबधी पता चला तो उन दोनों युवकों को झोपड़ी से पकड़ कर लाए। उन्होंने माना कि रेप किया है। जिसके बाद तुंरत बलौंगी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।