युवती से शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Feb, 2020 01:12 PM

arrested

जनता कॉलोनी के एक युवक ने शादी का झांसा देकर पहले तो शारीरिक संबंध बनाए और फिर जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो मुकर गया।

नयागांव(मुनीष) : जनता कॉलोनी के एक युवक ने शादी का झांसा देकर पहले तो शारीरिक संबंध बनाए और फिर जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो मुकर गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर युवक सरवन (25) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार घर के पास ही रहने वाली युवती से सरवन की 2016 में दोस्ती हुई। लड़की के माता-पिता बिहार अपने घर चले गए। इस दौरान लड़की अकेली थी तो रात को लड़का उसके घर में घुस गया और रेप कर उसे धमकाया कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी फोटो व वीडियो वायरल कर देगा। युवक यह धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की को उसने शादी का भी झांसा दिया। 

जब लड़की को पता चला कि उसके माता-पिता शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे हैं तो उसने लड़के से शादी के बारे में पूछा। उसने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का मैडीकल करवाने के बाद उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा। आरोपी मोहाली की एक प्राइवेट लैबोरेटरी में काम करता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!