350 किलो नकली घी सहित दो गिरफ्तार

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 01 Nov, 2020 09:08 PM

arrested

हल्लोमाजरा इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 में छापामारी बरवाला से चंडीगढ़ में सप्लाई किया जाता था

चंडीगढ़, (पाल): त्यौहारी सीजन शुरू होते ही फूड डिपार्टमैंट सक्रिय हो गया है। जगह-जगह छापेमारी कर मिलावटी सामान जब्त किया जा रहा है। विभाग ने हल्लोमाजरा इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 से भारी मात्रा में नकली घी जब्त किया। घी ब्रांडेड पैकेट में पैक किया गया था। जब्त की गई घी की मात्रा 350 किलो बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच और फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमैंट ने मिलकर यह रेड की। मौके से एक हैल्पर और सप्लायर को पकड़ा गया है। बरवाला से यह नकली घी चंडीगढ़ में सप्लाई होता था। बताया जा रहा है कि नकली माल सप्लाई करने की एक बड़ी चेन है। पकड़े गए लोगों से और नाम भी सामने आए हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

 


5 फूड अफसरों की टीम बनाई
डिपार्टमैंट ने 5 फूड अफसरों की टीम बनाई है जो रोजाना दुकानों पर जाकर दूध व मिठाइयों के सैंपल भर रहे हैं। पिछले दो हफ्तों से रोजाना जांच हो रही है। अभी तक की छापेमारी में यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी मात्रा में नकली माल जब्त किया गया है।  
पिक- घी, घी 1

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!