Edited By bhavita joshi,Updated: 16 Feb, 2019 09:37 AM
शहर में 25 पेड पार्किंग चलाने वाली कंपनी आर्या टोल इंफ्रा लिमिटेड का दिया एक करोड़ रुपए का चेक नगर निगम ने अपने अकाउंट में शुक्रवार को डलवा दिया है।
चंडीगढ़ (राय) : शहर में 25 पेड पार्किंग चलाने वाली कंपनी आर्या टोल इंफ्रा लिमिटेड का दिया एक करोड़ रुपए का चेक नगर निगम ने अपने अकाउंट में शुक्रवार को डलवा दिया है। यदि शनिवार तक नगर निगम के अकाउंट में पैसे नहीं आए या चेक बाउंस हुआ तो सोमवार को ठेका खत्म करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार नगर निगम को कंपनी ने कुछ दिन पहले 50 लाख रुपए से कुछ कम की राशि जमा करवाई है।
कंपनी को पार्किंग ठेके की 2.87 करोड़ की किस्त बीते आठ फरवरी तक नगर निगम में जमा करवानी थी, लेकिन कंपनी ने यह रकम जमा नहीं करवाई। आठ फरवरी अंतिम तारीख थी। कंपनी के अधिकारी ने शपथ पत्र दिया था, जिसमें कहा था कि शुक्रवार को एक करोड़ रुपए जमा करवा देंगे। शुक्रवार को निगम ने कंपनी का चेक लगा दिया।
अब तक 1.17 करोड़ रुपए ही जमा करवाए
आर्य टोल इंफ्रा लिमिटेड को नगर निगम के पास 25 दिसम्बर 2018 को 3.69 करोड़ रुपए ठेके के तिमाही किस्त के रूप में जमा करवाने थे। इसमें से कंपनी ने अब तक 1.17 करोड़ रुपए ही जमा करवाए हैं। ड्यू डेट पर राशि जमा करवाने पर एक सप्ताह का ग्रेस पीरियड मिलता है, लेकिन अब गे्रस पीरियड भी समाप्त हो चुका है। कंपनी पर 3 जनवरी के बाद 18 प्रतिशत का पैनल इंस्टरेस्ट लगाया गया है। कंपनी ने भुगतान के लिए आठ फरवरी तक का समय मांगा था, जो अब पूरा हो चुका है। इस मांगे गए समय में भी कंपनी ने निगम को राशि जमा नहीं करवाई।