Edited By Vikash thakur,Updated: 19 Apr, 2021 07:37 PM
गरिमा मित्तल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद की उपायुक्त नियुक्त किया
चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा सरकार ने 2 आई.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। प्रवक्ता ने बताया कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व फरीदाबाद मैट्रोपोलिटन डिवलेपमैंट अथॉरिटी की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गरिमा मित्तल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद की उपायुक्त नियुक्त किया है।
इनके अलावा, अर्बन एस्टेट हरियाणा के मुख्य सतर्कता अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक, अर्बन एस्टेट गुरुग्राम के अतिरिक्त निदेशक तथा गुरुग्राम मैट्रोपोलिटन डिवलेपमैंट अथॉरिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।