Edited By Priyanka rana,Updated: 11 Sep, 2019 10:19 AM
आर.एल.ए. अपने फैंसी नंबरों की ऑक्शन करने जा रहा है।
चंडीगढ़(साजन) : आर.एल.ए. अपने फैंसी नंबरों की ऑक्शन करने जा रहा है। इसमें नई सीरीज सी.एच. 01 बी.वाई. के साथ पुरानी सीरीज सी.एच. 01 बी.एक्स., सी.एच. 01 बी.डब्ल्यू., सी.एच. 01 बी.यू., सी.एच. 01 बी.वी., सी.एच. 01 बी.टी., सी.एच. 01 बी.एस. की रीऑक्शन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
फैंसी नंबरों को लेकर होने वाली ऑक्शन में आवेदन कर लिस्ट में शामिल होकर मन मुताबिक नंबर को प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक 12 से 18 सितम्बर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर ऑक्शन प्रक्रिया में नाम शामिल करा सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले 19 से 21 सितम्बर की सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाली ई-ऑक्शन के दौरान अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगा सकेंगे।
यहां होगा रजिस्ट्रेशन :
फैंसी नंबर के इच्छुक लोगों को अपने वाहन के लिए ऑक्शन में नंबर हासिल करने के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की वैबसाइट, नैशनल ट्रांसपोर्ट की वैबसाइट पर विजिट कर ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदनकर्ता को एक यूनीक अक्नॉलेजमैंट नंबर मिलेगा।
चंडीगढ़ निवासी कर सकते हैं आवेदन :
ऑक्शन में वही हिस्सा ले सकता है जिसने वाहन चंडीगढ़ के पते पर खरीदा हो। पंचकूला, मोहाली या किसी अन्य जगह से वाहन खरीदने वाला इसमें हिस्सा नहीं ले सकता है। इसमें नंबरों की कैटेगरी के हिसाब से रिजर्व प्राइज तय किया गया है।
इससे कम पर कोई नंबर अलॉट नहीं होगा। इसके साथ आवेदनकर्ता को ई-ऑक्शन में शामिल होने के लिए फॉर्म नंबर 21ए अपना यू.आई.डी. यानी आधार कार्ड और चंडीगढ़ का एड्रैस प्रूफ देना अनिवार्य है।