हैरीटेज फर्नीचर की फ्रांस में फिर होगी नीलामी

Edited By Priyanka rana,Updated: 14 Feb, 2020 11:16 AM

auction

शहर के हैरीटेज फर्नीचर की 5 मार्च को फ्रांस में ऑक्शन होने जा रही है, जिसे लेकर हैरीटेज प्रोटेक्शन सैल चंडीगढ़ के सदस्य जग्गा ने प्रशासक के सलाहकार एवं हैरीटेज प्रोटेक्शन सैल के चेयरमैन मनोज परिदा को लैटर लिखा है।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : शहर के हैरीटेज फर्नीचर की 5 मार्च को फ्रांस में ऑक्शन होने जा रही है, जिसे लेकर हैरीटेज प्रोटेक्शन सैल चंडीगढ़ के सदस्य जग्गा ने प्रशासक के सलाहकार एवं हैरीटेज प्रोटेक्शन सैल के चेयरमैन मनोज परिदा को लैटर लिखा है। 

लैटर में मांग की गई है कि इस ऑक्शन को एम्बेसी की सहायता से रुकवाने का प्रयास किया जाना चाहिए। साथ ही इस मामले की भी जांच की जानी चाहिए कि शहर का हैरीटेज फर्नीचर आखिरकार विदेश में कैसे पहुंचा। फ्रांस में कुल छह आइटम्स की नीलामी होगी, जिनकी वैल्यू लाखों रुपए हैं। 

विदेश में कैसी पहुंची आइटम्स?
विदेशों में शहर के हैरीटेज फर्नीचर की ऑक्शन के केस बढ़ते जा  रहे हैं और ये निरंतर जारी है। इससे शहर की धरोहर को काफी नुक्सान हो रहा है। ये सब तब हो रहा है जब एम.एच.ए. ने हैरीटेज आइटम्स की तस्करी पर बैन लगाया  हुआ है। 

सभी फॉरेन एम्बेसी को अलर्ट करने की जरूरत है और यू.एन. को भी एप्रोच किया जाना चाहिए। कई साल से ये ऑक्शन जारी है, क्योंकि यहां से हैरीटेज फर्नीचर की तस्करी हो रही है। प्रशासन के रोक के बावजूद हैरीटेज फर्नीचर की चोरी नहीं रुक रही है। शहर से धीरे-धीरे हैरीटेज आइटम्स गायब होती जा रही हैं, जिसके चलते फॉरेन ऑक्सन हाऊसेज द्वारा भारतीय हैरीटेज फर्नीचर को लेकर लूट जारी है। 

इनकी होगी नीलामी :
जिन आइटम्स की ऑक्शन होने जा रही है, उसमें स्टडी टेबल शामिल है, जिसका अनुमानित ऑक्शन प्राइज 31 से 39 लाख रुपए के बीच है। 11.65 लाख की अनुमानित प्राइज के साथ पेअर ऑफ आर्म चेयर्स, टीक डेस्क लेदर अनुमानित प्राइज 14.45 लाख से 24.8 लाख, सुइट ऑफ आर्म चेयर्स अनुमानित कीमत 11.65 से 15.54  लाख के बीच, टू लॉटस, ए.एल.एम. शटर कीमत 1.16 लाख से 1.55 लाख के बीच आदि  आइटम्स शामिल है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!