Edited By Priyanka rana,Updated: 16 Mar, 2019 09:56 AM
शनिवार से फैंसी नंबरों की ऑक्शन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 18 मार्च को फाइनल ऑक्शन के बाद इसके रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
चंडीगढ़(राजिंद्र) : शनिवार से फैंसी नंबरों की ऑक्शन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 18 मार्च को फाइनल ऑक्शन के बाद इसके रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। चंडीगढ़ रजिस्ट्रिंग एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी ने फैंसी नंबरों सी.एच. 01बी.यू., सी.एच. 01बी.वी., सी.एच.अ 01बी.टी.., सी.एच. 01 बी.एस. सीरीज को ऑक्शन में रखा है। शुक्रवार को इस ऑक्शन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो गई।
शनिवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाली ई-ऑक्शन के दौरान बोलीदाता अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगा सकेंगे, जोकि 18 मार्च शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि विभाग ये पहले ही साफ कर चुका है कि इस ऑक्शन में वही हिस्सा ले सकता है, जिसने अपना वाहन चंडीगढ़ के पते पर खरीदा हो। पंचकूला, मोहाली या किसी अन्य जगह से वाहन खरीदने वाला इसमें हिस्सा नहीं ले सकते हैं।