आस्ट्रेलिया के अल्ट्रा मैराथन रनर पैट फार्मर कश्मीर के लिए हुए रवाना

Edited By ,Updated: 19 Mar, 2016 01:42 AM

australia ultra marathon runner pat farmer gose to kashmir

आस्ट्रेलिया के अल्ट्रा मैराथन रनर पैट फार्मर शुक्रवार को अपने सफर के तहत रोपड़ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रशासन ने पैट को स्टेट गैस्ट की उपाधि दे दी है।

 चंडीगढ़ (लल्लन): आस्ट्रेलिया के अल्ट्रा मैराथन रनर पैट फार्मर शुक्रवार को अपने सफर के तहत रोपड़ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रशासन ने पैट को स्टेट गैस्ट की उपाधि दे दी है। शुक्रवार को एडवाइजर परिमल राय ने तड़के 5.30 बजे हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। इस दौरान एडवाइजर ने फार्मर के इस कदम की जमकर सराहना की। सुखना लेक से कुछ दूरी तक शहरवासी भी फार्मर के साथ दौड़े। उसके बाद उन्हें आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। फार्मर सभी को अलविदा कहते हुए रवाना हो गए। पैट फार्मर वीरवार दोपहर को चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ था।  

पैट फार्मर चंडीगढ़ से मोहाली होते हुए रोपड़ के लिए निकले। करीब 8 बजे वे मोहाली में पहुंच गए थे। पैट फार्मर कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 4600 किलोमीटर की स्पिरिट ऑफ रन फॉर इंडिया चैलेंज पर निकले हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!