Edited By bhavita joshi,Updated: 14 Jan, 2019 12:42 PM
आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने एक आटो चालक को 20 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़(संदीप): आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने एक आटो चालक को 20 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कालका निवासी सौरभ के तौर पर हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी एक युवक हैरोइन की सप्लाई करने के लिए जा रहा है। आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के पास से नाका लगाया और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से हैरोइन ला रहा था, जिसे लुधियाना में सप्लाई करना था।