सो रहे SI पर कुल्हाड़ी से किया हमला, ASI सस्पैंड

Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Apr, 2020 10:28 AM

axe attack

जी.आर.पी. के ए.एस.आई. को साथी एस.आई. पर कुल्हाड़ी से हमला करने के कारण सस्पैंड कर दिया गया है।

चंडीगढ़(लल्लन) : जी.आर.पी. के ए.एस.आई. को साथी एस.आई. पर कुल्हाड़ी से हमला करने के कारण सस्पैंड कर दिया गया है। जी.आर.पी. थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बलवान खतरे से बाहर है और जरनैल सिंह को सस्पैंड कर दिया गया है। उच्च अधिकारी मामले की जांच की जा रही है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को बैरक में दोनों सो रहे थे कि अचानक रात में जरनैल सिंह से बलवान पर हमला कर दिया। बलवान के सिर, हाथ व कमर में चोट आई है। बलवान को पंचकूला के जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जी.एम.सी.एच.-32 रैफर कर दिया। वीरवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

महिला के कारण विवाद :
मंगलवार दोपहर को स्टेशन पर एक महिला घूम रही थी। बलवान ने वहां घूमने का कारण पूछा। इसके बाद बलवान उसे घर छोडऩे चला गया। इसके बाद इसकी शिकायत जरनैल सिंह ने थाना प्रभारी से की।  इसके बाद बलवान व जरनैल सिंह में विवाद हुआ।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!