मेरे लिए शहर के लोगों की जरूरत सबसे अहम : बदनौर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Sep, 2017 09:09 AM

badnor

‘मेरे लिए शहर के लोगों की जरूरत सबसे अहम है। मैं इसी काम के लिए चंडीगढ़ आया हूं। जहां उनका फायदा होगा मेरा फैसला भी उनके साथ ही होगा।’

चंडीगढ़(विजय) : ‘मेरे लिए शहर के लोगों की जरूरत सबसे अहम है। मैं इसी काम के लिए चंडीगढ़ आया हूं। जहां उनका फायदा होगा मेरा फैसला भी उनके साथ ही होगा।’ चाहे वह सैक्रेटिएट के पीछे पडऩे वाले सड़क को चौड़ा करने का मुद्दा हो या फिर लाल डोरा के बाहर की कंस्ट्रक्शन को रेगुलराइज्ड करने की। 
हर मामले में चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर वही फैसले लेने वाले हैं जिनमें शहर के लोगों को लाभ हो। 

 

पंजाब राज भवन में मंगलवार को ’पंजाब केसरी’ के साथ विशेष बातचीत के दौरान बदनौर ने कहा कि जल्द ही वह जनता से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं का निपटान करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इससे पहले वह अपना एक निजी ऑनलाइन पोर्टल तैयार करवा रहे हैं, जिसमें लोग सीधे शिकायतें प्रशासक तक भेज सकेंगे। प्रशासक खुद इस पोर्टल पर नजर रखेंगे और लोगों से जुड़ी हर समस्या का समाधान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यू.टी. सचिवालय में भी वह जल्द ही लोगों को भी समय दिया करेंगे। प्रशासक ने बताया कि ओनलाइन पोर्टल को तैयार करने का ऑर्डर दे दिया है। जल्द ही यह पोर्टल बनकर तैयार हो जाएगा। 

मैट्रो के लिए मांगेंगे पब्लिक ओपीनियन :
शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन कुछ प्रोजैक्ट्स पर काम कर रहा है, लेकिन मैट्रो के भविष्य पर उठ रहे सवालों पर प्रशासक ने कहा कि इस प्रोजैक्ट को अभी सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता है। इसके लिए लोगों का पक्ष मांगना जरूरी है। जल्द ही ऐसा मंच तैयार किया जाएगा जहां लोग मैट्रो के बारे में राय दे पाएंगे। साथ ही प्रशासन ट्रांसपोर्ट से जुड़ी अन्य आधुनिक टैक्नोलॉजी को भी अडॉप्ट करने पर विचार कर रहा है।

 

सी.एन.जी. और इलैक्ट्रिक व्हीकल ही खरीदेगा प्रशासन :
शहर को पॉल्यूशन फ्री रखने पर इस समय प्रशासन का पूरा फोकस है। यही वजह है कि प्रशासक चाहते हैं कि शहर में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए वही व्हीकल पर्चेज किया जाए जो पॉल्यूशन फ्री हो। फिर चाहे वह इलैक्ट्रिक बस हो या फिर सी.एन.जी. से चलने वाली टैक्सी हो। बदनौर ने कहा कि इलैक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग प्वाइंट परेशानी बन सकती है, जिसका समाधान यह निकाला जाएगा कि हरेक पैट्रोल पंप में चार्जिंग की भी सुविधा दी जाएगी, ताकि लोग आसानी से व्हीकल चार्ज कर सकें। 

 

लाल डोरा का भी हल निकाला :
पिछले काफी समय से लाल डोरा के बाहर हुई कंस्ट्रक्शन को रेगुलराइज्ड करने के मामले में प्रशासन कोई हल नहीं ढूंढ पाया है। बदनौर ने कहा कि प्रशासन यह भी प्लानिंग कर रहा है कि लाल डोरा के बाहर अभी जिनकी जमीन है उनके साथ मिलकर उस जगह को डिवैल्प किया जाए। इसके लिए टम्र्स एंड कंडीशन भी तैयार की जाएंगी। चंडीगढ़ में किशनगढ़, खुड्डा अलिशेर और कैंबवाला सहित कईं अन्य गांव ऐसे हैं जहां पर लाल डोरा के बाहर लोगों ने कंस्ट्रक्शन की हुई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!