Edited By Priyanka rana,Updated: 15 Feb, 2019 01:11 PM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने जिला अकाली जत्था मोहाली शहरी के अध्यक्ष बलजीत सिंह कुंभड़ा की वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया।
चंडीगढ़(अश्वनी) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने जिला अकाली जत्था मोहाली शहरी के अध्यक्ष बलजीत सिंह कुंभड़ा की वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि कुंभड़ा मेहनती, समझदार और नेक इंसान थे। उनकी मृत्यु से शिरोमणि अकाली दल को कभी भी पूरा न होने वाला नुक्सान हुआ है। एक अलग बयान में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा और महासचिव और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कुंभड़ा कीमौत पर गहरा दुख प्रकट किया।