युवक को किडनैप कर पीटा

Edited By bhavita joshi,Updated: 16 Feb, 2019 09:29 AM

beaten kidnap young man

रामदरबार के रहने वाले विनोद को शुक्रवार सुबह कुछ युवक कार में किडनैप कर ले गए।

चंडीगढ़ (संदीप): रामदरबार के रहने वाले विनोद को शुक्रवार सुबह कुछ युवक कार में किडनैप कर ले गए। उसकी जमकर धुनाई की। जैसे-तैसे उसने आरोपियों के चंगुल से भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने विनोद से पूछताछ के बाद उसकी शिकायत पर रामदरबार के ही रहने वाले जैक्सन, साहिल, गौरव, जोजेफ, काला, और सुंडी के खिलाफ किडनैपिंग और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सुबह 9.15 बजे विनोद अपनी दादी के घर से पैदल वापस पैदल लौट रहा था। रामदरबार की मुख्य सड़क पर जा अचानक एक कार आकर उसके पास आकर रुकी। कार में से कालू उतरा और उसके सिर पर वार किया। इससे पहले की विनोद कुछ समझ पाता, गौरव और जैक्सन ने जबरन उसे कार में धकेल लिया।

कार में ही सवार साहिल ने अपने साथी सुंडी को विनोद को किडनैप करने के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने जोसेफ से भी बात की। मुंडी ने साहिल को कहा कि विनोद को जीरकपुर वाले फ्लैट में ले आओ। इसके बाद सभी ने उसे फेज-2 में कार रोक कर बोनेट पर गिरा कर पीटना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान विनोद किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भागा और सूचना पुलिस को दी। सभी आरोपी मौका देख वहां से फरार हो गए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!