ट्राईसिटी में 3208 केस, 5 की मौत

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 22 Jan, 2022 12:50 PM

biggest 103 cases confirmed by manmajra

शहर में शुक्रवार को दो कोविड मरीजों की मौत के साथ ही 1172 नए केस कन्फर्म हुए। कुल मरीजों की संख्या अब 83735 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही 1832 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए।

चंडीगढ़, (पाल/ (राजिंद्र शर्मा)): शहर में शुक्रवार को दो कोविड मरीजों की मौत के साथ ही 1172 नए केस कन्फर्म हुए। कुल मरीजों की संख्या अब 83735 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही 1832 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए। एक्टिव केस अब 9260 हो गए हैं। मरीजों में 665 पुरुष और 507 महिलाएं हैं। कोविड पॉजिटिविटी रेट शहर में 17. 06 जबकि एक हफ्ते का 22.06 प्रतिशत रहा। शहर में एक हफ्ते से अब एवरेज 1323 केस आ रहे हैं। सबसे ज्यादा केस मनीमाजरा 103 केस कन्फर्म हुए हैं। 24 घंटे में हैल्थ डिपार्टमैंट ने 6868 सैम्पल्स टैस्ट किए। 


लगातार छठे दिन दो की मौत
लगातार छठे दिन दो मरीजों की मौत हुई। इनमें एक मनीमाजरा की रहने वाली 80 वर्षीय महिला थी। महिला ने दोनों डोज ली हुई थीं। कोविड के साथ ही हार्ट और लंग्स की बीमारी भी थी। शहर में अभी तक सबसे उम्रदराज मरीज थी जिसकी मौत हुई है। वहीं, 58 साल की रायपुर खुर्द की रहने वाली महिला की मौत भी हुई। उसे पैरिटोनाइटिस बीमारी भी थी। पी.जी.आई. में महिला की मौत हुई और उसने भी दोनों डोज लगवाई हुई थी। शहर में कोविड मरीजों की मरने की संख्या अब 1097 तक पहुंच गई है।    
6 दिनों में 11 मौतें: शहर में 6 दिनों में 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। 17 से 20 जनवरी तक रोजाना 2, जबकि 16 को एक कोविड मरीज की मौत हुई थी। जनवरी माह के अभी तक 21 निकल चुके हैं, जिनमें सिर्फ 10 दिन कोई मौत नहीं हुई।

 


सबसे ज्यादा मोहाली शहर से 359 केस 
एस.ए.एस. नगर जिला में शुक्रवार को 1313 पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए जबकि 3 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, 1215 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 359 केस मोहाली से आए हैं। इसके बाद ढकोली से 321, खरड़ से 231 और डेराबस्सी से 125 केस कन्फर्म हुए हैं। घड़ुआं से 85, बूथगढ़ से 72, कुराली व लालड़ू से 57-57 और बनूड़ से 6 केस आए हैं। इसके बाद एक्टिव केस 9108 हो गए हैं।

 


पंचकूला में 2108 एक्टिव केस
पंचकूला जिला से शुक्रवार को 723 पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए हैं। इनमें पंचकूला से 547 केस हैं, जिनमें 292 पुरुष और 255 महिलाएं शामिल हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2108 हो गई है। इनमें से 2087 होम आइसोलेशन हैं जबकि 21 को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 6 हैल्थ केयर वर्कर भी पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद कुल संख्या 428 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 2751 विदेशी यात्रियों को ट्रेस कर चुका है।

 


यू.टी. गैस्ट हाऊस के स्टाफ समेत 55 लोग पॉजिटिव
 163 के लिए गए थे सैम्पल, पूरे गेस्ट हाऊस को कराया सैनिटाइज 
शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि वीरवार को आर.एल.ए. में 36 केस आने के बाद शुक्रवार को यू.टी. गेस्ट हाऊस में 55 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 54 कर्मचारी और गेस्ट हैं।
स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि वीरवार को गेस्ट हाऊस में 163 लोगों के नमूने लिए गए थे। शुक्रवार को रिपोर्ट में 55 पॉजिटिव पाए गए। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। शुक्रवार को पूरे गेस्ट हाऊस को सैनिटाइज किया गया है और पहले की तरह ही वहां पर काम जारी है। यू.टी. गेस्ट हाऊस को बंद नहीं किया गया है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!