Edited By bhavita joshi,Updated: 17 Jul, 2019 11:34 AM
मंगलवार शाम सैक्टर-42 में सैर कर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
चंडीगढ़(सुशील): मंगलवार शाम सैक्टर-42 में सैर कर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान पर अज्ञात स्नैचरों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी की। सैक्टर-36 पुलिस ने 65 साल की सरला के बयानों पर मामला दर्ज किया है। सैक्टर-42 की सरला ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे सैर करके वापस घर आ रही थी। जैसे ही घर के पास पहुंची तो बाइक सवार 2 अज्ञात स्नैचरों में से एक ने उनकी चेन झपट ली और फिर दोनों बाइक समेत फरार हो गए। पुलिस अब आसपास के घरों में लगे सी.सी.टी.वी. को चैक कर रही है।